Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में कॉन्स्टेबल की हत्या, शिकारियों ने गोली मारकर की वारदात

टोंक के बनेठा क्षेत्र में गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की शिकारियों ने गोली मारकर हत्या की, पुलिस ने 12 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

केशव राज सैन5 May 2026
टोंक में कॉन्स्टेबल की हत्या, शिकारियों ने गोली मारकर की वारदात

टोंक जिले के बनेठा थाना क्षेत्र के उनियारा इलाके में गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कॉन्स्टेबल की हत्या वन्यजीव शिकार करने आए दो शिकारियों ने की थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी जंगल में मोर, खरगोश और तीतर जैसे वन्यजीवों के शिकार के लिए झाड़ियों में छिपकर बैठे थे। इसी दौरान कॉन्स्टेबल भागचंद रात करीब 3 बजे गश्त के दौरान वहां पहुंचे और उन्हें झाड़ियों में देखकर टोका। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अवैध टोपीदार बंदूक से कॉन्स्टेबल पर फायर कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच शुरू की। CCTV फुटेज, मुखबिर की सूचना और लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जब वे अपने ठिकानों पर नहीं मिले तो रूपवास जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सर्च के दौरान पुलिस को एक स्थान पर बारूद की गंध महसूस हुई, जिसके आधार पर तलाशी तेज की गई और दोनों आरोपी झाड़ियों में छिपे मिले। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों राजेश (32) निवासी मोटीस की झोपड़ियां, उनियारा और दिलराज (32) निवासी भट्टो का नयागांव, नैनवा (बूंदी) को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से अवैध बंदूक, छर्रे और बाइक भी बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी की शादी 2022 में हुई थी और उनका 21 महीने का एक बेटा भी है। उनकी 2018 में पुलिस सेवा में भर्ती हुई थी। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#trending #टोंक #कॉन्स्टेबलहत्या #राजस्थानपुलिस #अपराध #बनेठा #अरेस्ट #BreakingNews #CrimeNews #IndiaNews

टोंक में कॉन्स्टेबल की हत्या, शिकारियों ने गोली मारकर की वारदात | eNews Bharat