टोंक जिला कलेक्टर के रूप में टीना डाबी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता आमजन को राहत देना होगी।
टीना डाबी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के संपर्क परिवाद से जुड़े मामलों का फिजिकल वेरिफिकेशन करके आमजन को सही तरीके से गुणवत्ता पूर्वक राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की लगभग दो दर्जन से ज्यादा फ्लैगशिप योजनाओं और संपर्क परिवाद पर पूर्ण फोकस रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि विकसित ग्राम और विकसित वार्ड अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी अधिकारियों से मिलकर जिले की स्थिति को समझा जाएगा और आमजन के लिए काम को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। टीना डाबी ने भरोसा दिलाया कि उनके दरवाजे आमजन के लिए हमेशा खुले रहेंगे।
टीना डाबी की यह राजधानी जयपुर के आसपास कलेक्टर के रूप में पहली पोस्टिंग है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि टोंक जिले को आगे ले जाने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाने के लिए वह सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।
VIDEO BITE 01:
टीना डाबी, जिला कलेक्टर, टोंक
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




