Categories लोड हो रही हैं...

टोंक छात्र आत्महत्या मामले में धर्मांतरण आरोपों पर प्रदर्शन तेज

टोंक में छात्र आत्महत्या मामले को लेकर गुर्जर समाज व हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया, धर्मांतरण आरोपों की जांच, मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग उठाई।

केशव राज सैन15 May 2026
टोंक छात्र आत्महत्या मामले में धर्मांतरण आरोपों पर प्रदर्शन तेज

टोंक में महावीर कॉलोनी में छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर आज गुर्जर समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों ने सांड बाबा मंदिर से एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रैली के रूप में घंटाघर चौराहे पहुंचे, जहां सभी धरने पर बैठ गए।

धरने पर बैठे पदाधिकारियों और प्रदर्शनकारियों ने मामले में धर्मांतरण, खतना कराने तथा कथित धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग उठाई। साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मुकदमे में धर्मांतरण से जुड़ी धाराएं जोड़ने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर चौराहे के चारों ओर के रास्तों को जाम कर धरना जारी रखा। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोंक #छात्रआत्महत्या #धरना #गुर्जरसमाज #हिंदूसंगठन #धर्मांतरण #घंटाघर #प्रदर्शन #पुलिस #राजस्थान #trending #crime #breakingnews #tonknews #rajasthannews #eNewsBharat

टोंक छात्र आत्महत्या मामले में धर्मांतरण आरोपों पर प्रदर्शन तेज | eNews Bharat