Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में चलती कार में आग, बड़ा हादसा टला

टोंक के सर्किट हाउस के पास चलती कार में अचानक आग लग गई, चालक सुरक्षित बाहर निकला, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

केशव राज सैन20 April 2026
टोंक में चलती कार में आग, बड़ा हादसा टला

सर्किट हाउस के पास सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती हुई एक कार में अचानक आग लग गई और कुछ ही पलों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई।

जानकारी के अनुसार ईको कार सर्किट हाउस के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कार चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को रोका और सुरक्षित बाहर निकलकर जान बचाई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने एहतियातन मौके पर यातायात भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया।

फायर कर्मचारी विक्की कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #CarFire #RoadAccident #FireBrigade #BreakingNews #RajasthanNews #ShortCircuit #AccidentNews #eNewsBharat #BigBreaking