टोंक: बुनेठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब ब्रांचों पर छापा
241 पव्वे देशी + 257 पव्वे अंग्रेजी + 189 बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
SP रोशन मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों पर लगातार धरपकड़
जयपुर-टोंक/भरत देवड़वाल। जिला पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना (आईपीएस) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बुनेठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध शराब ब्रांच संचालित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक रतनलाल भार्गव तथा वृत्ताधिकारी उनियारा आकांक्षा के सुपरविजन में थानाधिकारी बुनेठा के नेतृत्व में 30 मई 2026 को विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में अवैध शराब ब्रांचों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
जप्त शराब में 241 पव्वे देशी शराब, 257 पव्वे अंग्रेजी शराब, 189 बीयर कैन/बोतलें तथा अंग्रेजी शराब के 2 हाफ शामिल हैं। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹17,900 नकद भी बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध Excise Act की विभिन्न धाराओं में थाना बुनेठा पर कुल चार प्रकरण दर्ज किए हैं। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में गिर्राज पुत्र रामनिवास भील निवासी रूपवास, मंगल सिंह पुत्र नरेश सिंह राजपूत निवासी गुदलिया, रोहित सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत निवासी गुदलिया तथा रामअवतार पुत्र भंवरलाल मीणा निवासी रसूलपुरा शामिल हैं।
कार्रवाई को सफल बनाने वाली विशेष टीम में भवानी शंकर, रतिराम, रूपसिंह, नन्दकिशोर, राकेश, लक्ष्मीनारायण, जितेन्द्र तथा हरिओम शामिल रहे।
जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने कहा कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।




