Categories लोड हो रही हैं...

टोंक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम का 27 को दौरा

टोंक में 27 अप्रैल को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, कार्यालय उद्घाटन व कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होगा।

केशव राज सैन23 April 2026
टोंक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम का 27 को दौरा

टोंक में 27 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान भाजपा कार्यालय का उद्घाटन और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की बैठक ली। इसके साथ ही जिला कलेक्टर टीना डाबी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण भी किया गया।

जिला कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा टोंक भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया जाना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका राजस्थान में पहला दौरा होगा।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन का मूल मंत्र दिया जाएगा, जिससे जिले में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा।

इस बैठक में कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां संभालीं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोंक #BJP #BhajanlalSharma #NitinNabin #RajasthanPolitics #BJPOffice #WorkerConference #BreakingNews

टोंक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम का 27 को दौरा | eNews Bharat