Categories लोड हो रही हैं...

टोंक ड्रग कंट्रोल कार्यालय में रिश्वत लेते संविदाकर्मी एसीबी ने पकड़ा

टोंक में एसीबी ने ड्रग कंट्रोल कार्यालय के संविदाकर्मी सोनू पंवार को मेडिकल लाइसेंस मामले में 13 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

केशव राज सैन8 May 2026
टोंक ड्रग कंट्रोल कार्यालय में रिश्वत लेते संविदाकर्मी एसीबी ने पकड़ा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टोंक ने गुरुवार देर शाम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित औषधि नियंत्रण कार्यालय टोंक में कार्यरत संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू पंवार को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल यादव ने बताया कि आरोपी सोनू पंवार, जो जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण कार्यालय टोंक में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है, को रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा गया।

एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादी ने मेडिकल स्टोर लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन आरोपी कार्य करवाने के बदले रिश्वत मांगकर उसे परेशान कर रहा था।

जांच के दौरान 7 मई 2026 को आरोपी द्वारा 15 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई, जिसके बाद 13 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

गुरुवार को आरोपी सोनू पंवार ने परिवादी से 13 हजार रुपए रिश्वत राशि अपने कार्यालय में लेकर गिनी और अपनी पैंट की जेब में रख ली। एसीबी टीम को देखकर आरोपी ने राशि जेब से निकालकर कार्यालय कक्ष के गेट के पास फर्श पर फेंक दी, जहां से टीम ने रिश्वत राशि बरामद कर ली।

एसीबी ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइट: झाबरमल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी टोंक।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: Instagram
Facebook: Facebook
YouTube (Subscribe): YouTube
X (Twitter): X (Twitter)

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोंक #एसीबी #रिश्वतखोरी #सोनू_पंवार #भ्रष्टाचार #राजस्थान_समाचार #क्राइम_न्यूज #eNewsBharat #trending

टोंक ड्रग कंट्रोल कार्यालय में रिश्वत लेते संविदाकर्मी एसीबी ने पकड़ा | eNews Bharat