भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टोंक जिला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर ऋषिकेश मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं एसीबी मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य किया जाएगा।
ऋषिकेश मीणा ने कहा कि यदि किसी भी विभाग का कर्मचारी या अधिकारी भ्रष्टाचार के रूप में किसी प्रकार का प्रलोभन देने अथवा लेने के लिए दबाव बनाता है, तो परिवादी इसकी शिकायत एसीबी के विशेष नंबरों पर कर सकता है। शिकायत प्राप्त होने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक द्वारा सत्यापन कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आमजन से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने और निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की। एसीबी विभाग ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
बाइट — ऋषिकेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, टोंक।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




