Categories लोड हो रही हैं...

टोक नगर परिषद आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

टोक नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और व्यापारियों की समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश दिए मौके पर

केशव राज सैन15 May 2026
टोक नगर परिषद आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

टोक नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट सफाई व्यवस्था के प्रति एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने टोक नगर परिषद क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घंटाघर चौराहे से लेकर सवाई माधोपुर चौराहे और नेहरू पार्क तक लगभग दो घंटे तक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से उनके कार्य समय, सुरक्षा और कार्य से जुड़ी जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। व्यापार मंडल अध्यक्ष और अन्य व्यापारियों ने बाजार में सीवरेज लाइन के चौक होने की समस्या आयुक्त के सामने रखी, जिस पर उन्होंने संबंधित शाखा के कर्मचारी को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। आयुक्त धर्मपाल जाट ने बाजार में व्यापारियों को डस्टबिन रखने और कचरा सड़क पर नहीं डालने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि दुकानदार सड़क पर कचरा डालते हैं या डस्टबिन नहीं रखते हैं तो उनके खिलाफ दुकान सीज की कार्रवाई की जाएगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोक #नगरपरिषद #सफाईव्यवस्था #धर्मपालजाट #औचकनिरीक्षण #राजस्थान #प्रशासन #नगरपालिका #सीवरेज #डस्टबिन #trending #news #breakingnews #rajasthannews #eNewsBharat