Categories लोड हो रही हैं...

टोडारायसिंह में शहरी वार्ड सभा विकास सुझावों पर चर्चा

टोडारायसिंह के वार्ड 35 में मुख्यमंत्री शहरी विकास अभियान के तहत वार्ड सभा आयोजित हुई, जिसमें नागरिकों ने समस्याएं और विकास सुझाव प्रस्तुत किए।

उमाशंकर शर्मा21 April 2026
टोडारायसिंह में शहरी वार्ड सभा विकास सुझावों पर चर्चा

मुख्यमंत्री विकसित राजस्थान शहरी वार्ड अभियान के अंतर्गत नगर पालिका टोडारायसिंह द्वारा विभिन्न वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार बेनीवाल के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने वार्डों में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और विकास संबंधी सुझाव एकत्र किए।

इसी क्रम में मंगलवार को केरली गणेशगंज स्थित वार्ड संख्या 35 में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए।

पालिका कर्मचारियों द्वारा सभी समस्याओं और मांगों की सूची तैयार कर संबंधित स्तर पर भेजने की प्रक्रिया की गई।

इस मौके पर कनिष्ठ सहायक सत्यनारायण मीणा, प्रीतम दास सिंधी, स्वास्थ्य निरीक्षक सिकंदर, फायरमैन दिलखुश मार्शल, रोहित जैन, कार्यकर्ता संतरा गुर्जर सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #WardSabha #UrbanDevelopment #RajasthanNews #Municipality #JanSamasya #VikasYojana #LocalNews