Categories लोड हो रही हैं...

टोडारायसिंह वार्ड सभा में सड़क व पेयजल पर हुई चर्चा

टोडारायसिंह के नवगठित वार्डों में वार्ड सभा आयोजित, लोगों ने सड़क, स्वच्छता और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विकास सुझाव दिए।

उमाशंकर शर्मा23 April 2026
टोडारायसिंह वार्ड सभा में सड़क व पेयजल पर हुई चर्चा

टोडारायसिंह नगर पालिका क्षेत्र के नवगठित वार्ड बस्सी-बगड़ी, नया वास गांगोलाव, खालकाढाबा और घाटी रैगरान में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड योजना के तहत वार्ड सभा का आयोजन किया गया।

इस सभा में विकसित राजस्थान के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों से सुझाव आमंत्रित किए गए और क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

लोगों ने मुख्य रूप से सड़क, स्वच्छता और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं और इनके समाधान के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

वार्ड सभा का संचालन नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस दौरान कनिष्ठ सहायक सत्यनारायण मीणा, प्रीतम दास सिंधी, फायरमैन दिलखुश मार्शल सहित अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इन सुझावों को संकलित कर विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोडारायसिंह #WardSabha #DevelopmentNews #RajasthanNews #LocalGovernance #WaterSupply #RoadIssue #MunicipalityNews

टोडारायसिंह वार्ड सभा में सड़क व पेयजल पर हुई चर्चा | eNews Bharat