कस्बे स्थित सिद्धायतन दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को गणिनी आर्यिका श्री 105 कमल श्री माताजी ससंघ के सानिध्य में भगवान मुनिसुव्रतनाथ का पंचामृत अभिषेक, दुग्ध शांतिधारा एवं विधान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित सिद्धराज झंडा ने विधि-विधान से कराया।
इस अवसर पर आर्यिका श्री कमल श्री माताजी ने अपने प्रवचनों में शनि अमावस्या के महत्व की जानकारी देते हुए पूजा-अर्चना को पुण्यदायी बताया। कार्यक्रम में अशोक कुमार एवं विनोद कुमार झंडा परिवार ने माताजी का पाद प्रक्षालन किया।
अंत में धर्मावलंबियों ने भगवान की मंगल आरती कर भक्ति नृत्य किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष धर्मावलंबी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: Instagram
Facebook:




