कस्बे में आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं भगवान श्रीराम व माता जानकी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधान पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन बाबा रामकिशोर दास महाराज महात्यागी के परम शिष्य ब्रह्मलीन महंत सीतारामदास महात्यागी की प्रेरणा से श्री भूडा बालाजी मंदिर समिति एवं कस्बावासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम संत श्री 1008 श्री हनुमान दास महाराज के संरक्षण तथा यज्ञकर्ता बालयोगी तुलसीदास महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है।
इस कलश यात्रा में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी भी शामिल हुए।
रविवार सुबह 10:30 बजे कल्याण जी चौक स्थित श्रीराम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई भूडा बालाजी मंदिर के रास्ते हाड़ी रानी कुण्ड के पास स्थित यज्ञशाला, बीसलपुर कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई।
इस दौरान हजारों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजनों की धुन पर नाचती-गाती नजर आईं, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




