श्रीराम महायज्ञ भूडा के बालाजी समिति एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के तत्वावधान में आयोजित नवदिवसीय नवकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ के तहत मंगलवार को अग्नि मंथन कर विधिवत अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके बाद प्रधान कुंड के यजमान जगन्नाथ मोदी एवं साकल्य होमगारी के प्रधान यजमान मुन्नालाल गुर्जी सहित नौ कुंडों पर यजमानों ने मुख्य आचार्य आत्माराम गुर्जी के मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दीं।
दोपहर 12:15 बजे श्रीराम-जानकी की मूर्तियों का विधिपूर्वक जलवास कराया गया। शाम को वैदांती महाराज सुखराम दास जी ने श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराया, वहीं वृंदावन से पधारे कथा वाचक प्रहलाद दास महाराज ने भक्तमाल की कथा सुनाई।
रात्रि 9 बजे से आयोजित रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




