कस्बे के उपखंड कार्यालय में गुरुवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड टोडारायसिंह के शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन अध्यक्ष किस्तूर चन्द माली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर के नाम दिया गया।
ज्ञापन में ग्रीष्मावकाश यथावत रखने, तृतीय श्रेणी सहित सभी शिक्षकों के स्थानांतरण करने, लंबित पदोन्नतियां शीघ्र करने तथा आरजीएचएस योजना को सुचारू रूप से जारी रखने की मांग की गई। शिक्षकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
इस दौरान प्रदेश मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश कुर्मी, सभा अध्यक्ष शंकरलाल कुमावत, बृजमोहन सिंह, राकेश नामा, मनीष शर्मा, जवाहरलाल धाकड़, आसाराम जाट, कल्पना कौशिक, किरण पाटीदार, खुशबू जैन, ममता पाराशर, उषा वर्मा, हीरालाल जाट, कन्हैयालाल जगरवाल, राजेश वैष्णव, राजेंद्र सिंह नरूका, संजय कुमावत सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




