Categories लोड हो रही हैं...

टोडारायसिंह में पुरुषोत्तम कथा पूर्णाहुति ध्वज यात्रा भव्य आयोजन

टोडारायसिंह के राम जानकी मंदिर में अधिक मास पुरुषोत्तम कथा का समापन हुआ हवन ध्वज यात्रा और महाप्रसादी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

उमाशंकर शर्मा16 June 2026
टोडारायसिंह में पुरुषोत्तम कथा पूर्णाहुति ध्वज यात्रा भव्य आयोजन

कस्बे के राम जानकी मंदिर परिसर में पिछले एक माह से चल रही अधिक मास पुरुषोत्तम कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर हवन, महाआरती, शिखर ध्वज यात्रा और महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

मंदिर के महंत महामंडलेश्वर भगवानदास महाराज के सान्निध्य में शिखर ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। पुजारी गोपाल महाराज वैष्णव के मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किए गए।

श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महिला मंडल ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।

कार्यक्रम में संतकुमार जैन, मुन्नालाल शर्मा, बनवारी पाराशर, अशोक कुमार माली, सत्यनारायण बलरेवा, रामकरण सैनी, जितेन्द्र बोहरा और जगदीश पाण्डेता सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर महाप्रसादी ग्रहण की और धर्म लाभ प्राप्त किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#PurushottamKatha #TodaraisinghNews #RamJanakiTemple #AdhikMaas #DhwajYatra #ReligiousNews #SpiritualEvent #MahaPrasadi #BhajanKirtan #RajasthanNews #TempleFestival #HinduTradition #BreakingNews #VillageNews #eNewsBharat

टोडारायसिंह में पुरुषोत्तम कथा पूर्णाहुति ध्वज यात्रा भव्य आयोजन | eNews Bharat