टोडारायसिंह में पीएम श्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को अस्थायी रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडारायसिंह में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह निर्णय छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर नए स्थान के लिए रवाना किया।
जानकारी के अनुसार, बालिका विद्यालय का पुराना भवन अत्यधिक जर्जर स्थिति में था, जिसके चलते इसे अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। प्रस्तावित योजना के तहत वर्तमान पशु चिकित्सालय भवन की जगह पर नया बालिका विद्यालय भवन बनाया जाएगा।
नए भवन के निर्माण तक कक्षा 1 से 12 तक की सभी छात्राएं अब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडारायसिंह में दूसरी पारी में अध्ययन करेंगी।
विद्यालय का समस्त शैक्षणिक और आवश्यक सामान भी नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




