केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित वर्ष 2026 के कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में कस्बे के स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल टोडारायसिंह का विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
प्रधानाचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार सैनी एवं सीबीएसई परीक्षा प्रभारी सोनूराम माली ने बताया कि परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 74 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि शेष विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से सफलता हासिल की।
विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




