कृषि उपज मंडी टोडारायसिंह में बुधवार 7 मई को विभिन्न कृषि जिंसों के भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंडी में किसानों की अच्छी आवक रही और दिनभर खरीद-बिक्री का दौर चलता रहा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय मोदी ने बताया कि मंडी में सरसों 42 प्रतिशत के भाव 7025 से 7050 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। चना 5060 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल बिका, जबकि गेहूं के भाव 2325 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
उन्होंने बताया कि जौ 2050 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका, वहीं बाजरा 1800 से 1850 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।
मसाला फसलों में सौंफ के भाव 5000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जबकि अच्छी गुणवत्ता वाली सौंफ के भाव 10000 से 12511 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए।
संजय मोदी ने बताया कि जिंसों की गुणवत्ता और बाजार मांग के अनुसार भावों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




