कृषि उपज मंडी टोडारायसिंह में 16 अप्रैल को विभिन्न कृषि जिंसों के भावों में हलचल देखने को मिली।
मंडी में सरसों 42 प्रतिशत के भाव 6900 से 6951 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। चना 4900 से 5011 रुपये प्रति क्विंटल बिका, जबकि गेहूं के भाव 2200 से 2225 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं जौ 2000 से 2125 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार हुआ।
इसके अलावा मंडी में सौंफ के भावों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सौंफ 5000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी।
किसानों की अच्छी आवक के चलते मंडी में दिनभर खरीद-फरोख्त जारी रही।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




