Categories लोड हो रही हैं...

राष्ट्रीय लोक अदालत सफल आयोजन हेतु टोडारायसिंह में बैठक आयोजित

टोडारायसिंह में 9 मई 2026 राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मामलों के निस्तारण पर चर्चा की गई।

उमाशंकर शर्मा2 May 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत सफल आयोजन हेतु टोडारायसिंह में बैठक आयोजित

तालुका विधिक सेवा समिति टोडारायसिंह की अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुभा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत (9 मई 2026) के सफल आयोजन को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में न्यायाधीश ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 9 मई को प्रदेश के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि लोक अदालत में वैवाहिक विवाद, चेक अनादरण, फौजदारी के राजीनामा योग्य मामले, दुर्घटना दावा, वाणिज्यिक, उपभोक्ता, घरेलू हिंसा, सेवा संबंधी, ऋण वसूली और विभाजन जैसे मामलों को शामिल किया जा सकता है।

न्यायाधीश अनुभा सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का समाधान सरल, त्वरित और कम खर्च में संभव होता है। इसमें किसी पक्ष की जीत या हार नहीं होती, जिससे आपसी सौहार्द बना रहता है और वर्षों पुराने मामलों का भी निपटारा किया जा सकता है।

उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे राजीनामा योग्य मामलों में पक्षकारों से संवाद कर उन्हें लोक अदालत में भेजने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश गांगवाल, रामगोपाल नागर, श्रीनारायण चौधरी, भंवरलाल चौधरी, सतीश जैन, गोपाल लाल जाट, घनश्याम शर्मा, अनुराग शर्मा, दीपक जैन, राजेंद्र कुमार नागर, राजेश स्वर्णकार, श्रीमती रामा, मनीषा, अन्नु सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Todaraisingh #LokAdalat #LegalNews #RajasthanNews #CourtUpdate #LawAndOrder #LocalNews #eNewsBharat

राष्ट्रीय लोक अदालत सफल आयोजन हेतु टोडारायसिंह में बैठक आयोजित | eNews Bharat