उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाबड़दूम्बा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी कालू राम बैरवा (28) पुत्र रामनिवास बैरवा अपने खेत में मूंग व ज्वार की फसल को पानी पिलाने के लिए सुबह करीब 9:30 बजे गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, पानी की मोटर चलाते समय अचानक करंट लग गया, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई नारायण खेत पर पहुंचा और कालूराम को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल गाड़ी से उप जिला अस्पताल टोडारायसिंह लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना इंचार्ज रामफूल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




