टोडारायसिंह में साहित्य मंच के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को जल के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालाराम जाट, सहायक अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “जल है तो कल है” और जल के बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने छात्राओं को जल के सही उपयोग और बचत के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जल जीवन मिशन योजना के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के संयोजक शिवराज कुर्मी ने जल संरक्षण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर छात्राओं को उत्साहित किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने दैनिक जीवन में जल बचाने के सरल उपाय भी बताए।
कार्यक्रम के अंत में शारीरिक शिक्षक रामधन चौधरी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




