Categories लोड हो रही हैं...

टोडारायसिंह में जागरूकता रथ ने गांवों में दी योजनाओं की जानकारी

टोडारायसिंह क्षेत्र के गांवों में विकास रथ पहुंचा, ग्रामीणों को किसान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

उमाशंकर शर्मा4 May 2026
टोडारायसिंह में जागरूकता रथ ने गांवों में दी योजनाओं की जानकारी

उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रीडलिया (रामपुरा) सहित आसपास के गांवों में राज्य सरकार की किसान समृद्धि एवं सार्वजनिक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जन-जागरूकता रथ (विकास रथ) पहुंचा। यह रथ जिला स्तर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भेजा गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना है।

अभियान के तहत रथ मेहरू, रीडलिया (रामपुरा), पन्द्राहेड़ा, मोर और कुकड़ गांवों में पहुंचा। इस दौरान पंचायत समिति के पीओ बन्ना लाल माली मौजूद रहे।

रीडलिया (रामपुरा) में सरपंच सीताराम बैरवा, बनवारी लाल जाट सहित पंचायत के कर्मचारी, पटवारी मनराज चौधरी, कविता शर्मा, ग्राम सेवक रमेश चंद्र शर्मा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीतू जलुथुरिया, नीतू चौधरी, राकेश चौधरी और ओम प्रकाश चौधरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

इस संबंध में बाबूलाल मीणा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोडारायसिंह #जागरूकतारथ #विकासरथ #सरकारीयोजना #किसानयोजना #ग्रामीणविकास #राजस्थानसमाचार #टोंक #जनकल्याण #RajasthanNews

टोडारायसिंह में जागरूकता रथ ने गांवों में दी योजनाओं की जानकारी | eNews Bharat