टोडारायसिंह में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के बाहर सोमवार को डीएपी खाद की कमी को लेकर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता रतन खोखर के नेतृत्व में किसानों ने समिति के मुख्य गेट पर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
किसानों ने उपखंड अधिकारी को सहकारिता मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।
किसान नेता रतन खोखर ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को समय पर डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि निजी दुकानों पर खाद की कालाबाजारी हो रही है, जहां 1350 रुपये का डीएपी बैग 1800 से 2000 रुपये तक बेचा जा रहा है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook:




