टोडारायसिंह में 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्किल पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष एम. इस्लाम एडवोकेट ने की।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान चुंगी नाका सर्किल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
ब्लॉक अध्यक्ष एम. इस्लाम एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के बताए “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण दग्धी, जिलाध्यक्ष नरेश मीणा, आजाद देशवाली, पार्षद हनुमान सिंघल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




