Categories लोड हो रही हैं...

टोडारायसिंह महाविद्यालय में बीए बीएससी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई

टोडारायसिंह राजकीय महाविद्यालय में बीए-बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई और सूची 27 मई को जारी होगी।

उमाशंकर शर्मा2 May 2026
टोडारायसिंह महाविद्यालय में बीए बीएससी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई

राजकीय महाविद्यालय टोडारायसिंह में सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. एवं बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो गई है।

महाविद्यालय के प्रवेश कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नन्द किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी ई-मित्र केंद्र पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की वेबसाइट पर जन आधार के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 19 मई रखी गई है।

इसके बाद अभ्यर्थियों को महाविद्यालय में अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा तथा ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 27 मई को जारी की जाएगी। प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Todaraisingh #CollegeAdmission #BAAdmission #BScAdmission #RajasthanEducation #GovtCollege #Admission2026 #eNewsBharat

टोडारायसिंह महाविद्यालय में बीए बीएससी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई | eNews Bharat