जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को टोडारायसिंह में उपखंड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
एसडीएम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में एसडीएम अमित चौधरी एवं तहसीलदार राहुल पारीक को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई और संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आमजन के कार्य संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ करने तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद अभिभाषक संघ टोडारायसिंह की ओर से कलेक्टर का स्वागत किया गया। संघ अध्यक्ष राकेश गांगवाल, प्रवक्ता रामप्रसाद धायल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कलेक्टर को टोडारायसिंह के ऐतिहासिक स्थलों का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि वे शीघ्र ही पुनः टोडारायसिंह आकर यहां के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन करेंगी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




