Categories लोड हो रही हैं...

टोडारायसिंह में चना खरीद केंद्र पर किसानों की लंबी कतार

टोडारायसिंह में समर्थन मूल्य पर चना बेचने किसानों की भारी भीड़ उमड़ी, हाईवे पर ट्रैक्टरों की कतार लगी, जबकि सरसों की आवक पूरी तरह शून्य रही।

उमाशंकर शर्मा18 April 2026
टोडारायसिंह में चना खरीद केंद्र पर किसानों की लंबी कतार

टोडारायसिंह में समर्थन मूल्य पर चना बेचने के लिए किसानों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति कार्यालय के बाहर स्टेट हाईवे पर करीब 30 ट्रैक्टरों की लंबी कतार लग गई है।

सुबह से ही किसान चना लेकर खरीद केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए और देर शाम तक आवक जारी रही। समिति अध्यक्ष रामराज जाट ने बताया कि 16 अप्रैल तक 258 किसानों से कुल 12,847 कट्टे चना की खरीद की जा चुकी है, जिनमें से 12,600 कट्टे वेयरहाउस में जमा करवा दिए गए हैं।

इस बार क्षेत्र में चना की अच्छी पैदावार होने के कारण खरीद केंद्रों पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दूसरी ओर, मंडी में अधिक भाव मिलने के कारण समर्थन मूल्य पर सरसों बेचने के लिए एक भी किसान नहीं पहुंचा, जिससे सरसों की आवक शून्य रही।

किसानों को खरीद तिथि की सूचना मोबाइल के माध्यम से दी जा रही है और केवल पंजीकृत व दस्तावेज पूर्ण किसानों से ही खरीद की जा रही है।

गणेती क्षेत्र के किसानों का खरीद केंद्र टोंक स्थानांतरित किए जाने से दूरी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने गणेती केंद्र को पुनः टोडारायसिंह से जोड़ने की मांग भी की है।

वर्तमान में समर्थन मूल्य पर चना 5,875 रुपए तथा सरसों 6,200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। भीषण गर्मी के बीच कई किसान समिति परिसर में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Todaraisingh #ChanaKharid #MSP #Farmers #RajasthanNews #MandiNews #Agriculture #Mustard #FarmerIssues #eNewsBharat

टोडारायसिंह में चना खरीद केंद्र पर किसानों की लंबी कतार | eNews Bharat