Categories लोड हो रही हैं...

टोडारायसिंह कैम्पकोर्ट में 168 राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण

टोडारायसिंह में विशेष कैम्पकोर्ट लगाकर 168 राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे काश्तकारों को राहत मिली और लंबित मामलों में तेजी आई

उमाशंकर शर्मा30 April 2026
टोडारायसिंह कैम्पकोर्ट में 168 राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण

टोडारायसिंह में आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को न्यायालय उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में विशेष कैम्पकोर्ट का आयोजन किया गया। इस संबंध में पूर्व में अभिभाषक संघ को भी सूचित किया गया था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे शुरू हुए कैम्पकोर्ट में उपखण्ड अधिकारी अमित कुमार चौधरी ने राजस्व प्रकरणों की सुनवाई की। कैम्प में 128 एलआर एक्ट के पत्थरगढ़ी प्रकरणों तथा 136 एलआर एक्ट के इन्द्राज दुरुस्ती से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ लिया गया।

कैम्पकोर्ट के दौरान कुल 168 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें 128 पत्थरगढ़ी तथा 40 इन्द्राज दुरुस्ती के मामले शामिल रहे। सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षकारों और अभिभाषकों को भी विस्तार से सुना गया।

इस पहल से काश्तकारों को राहत मिली है और लंबे समय से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में इसे एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोडारायसिंह #कैम्पकोर्ट #राजस्वप्रकरण #प्रशासन #राजस्थानसमाचार #न्याय #एलआरएक्ट #काश्तकार #LocalNews #eNewsBharat

टोडारायसिंह कैम्पकोर्ट में 168 राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण | eNews Bharat