कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडारायसिंह एवं साहित्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाया गया। इस दौरान पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने हेतु परिंडे लगाए गए तथा उनके आश्रय के लिए मिट्टी के छोटे घोंसले भी बांधे गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बेजुबान पक्षियों को गर्मी से राहत पहुंचाना और विद्यार्थियों में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश कुर्मी, उप प्रधानाचार्य बृजमोहन सिंह, महेश चंद दाधीच, शिवराज कुर्मी सहित बालिका कोमल सैनी व उसकी टीम की छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:



