108 एंबुलेंस सेवा का निरीक्षण, कर्मचारियों की सराहना
टोडारायसिंह क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा का निरीक्षण रीजनल मैनेजर रोनाल्ड राय और प्रोग्राम मैनेजर राजकुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और कर्मचारियों के कामकाज का जायजा लिया।
निरीक्षण में एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था अच्छी पाई गई। अधिकारियों ने वाहन में मौजूद चिकित्सा उपकरणों और साफ-सफाई की भी जांच की। इस मौके पर पायलट सुरेश सैनी और ईएमटी गणेश सैनी द्वारा मरीजों को समय पर बेहतर सेवा देने और जिम्मेदारी से कार्य करने पर उनकी प्रशंसा की गई।
अधिकारियों ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि आपातकालीन समय में लोगों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सबसे महत्वपूर्ण है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24




