Categories लोड हो रही हैं...

तिसाया पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत नाला सफाई शुरू

तिसाया ग्राम पंचायत में दो दिवसीय दृश्यमान स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक नालों की सफाई और कचरा हटाने का कार्य जेसीबी मशीन व कर्मचारियों की मदद से शुरू हुआ।

जयप्रकाश शर्मा18 May 2026
तिसाया पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत नाला सफाई शुरू

मांगरोल पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिसाया मुख्यालय पर रविवार को जिला परिषद बारां के आदेशानुसार दो दिवसीय दृश्यमान स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत सार्वजनिक नालों की सफाई और रेवड़ियां उठाने का कार्य किया गया।

रविवार दोपहर 12 बजे गणेश मोहल्ला स्थित सार्वजनिक नाले की सफाई के लिए जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से करीब तीन घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले से निकले कचरे और गंदगी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। वहीं छोटी नालियों की सफाई सफाई कर्मचारियों द्वारा की गई।

स्वच्छता अभियान का संचालन स्वच्छता ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जमालुदीन अंसारी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर समाजसेवक एवं सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र मीणा, हरिओम मीणा, नरेंद्र मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, सुरक्षा गार्ड रामप्रसाद बैरवा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पंचायत कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल परिसर में भी साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Rajasthan Instagram
Facebook: eNews Bharat Facebook
YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube
X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#तिसाया_पंचायत #स्वच्छता_अभियान #नाला_सफाई #मांगरोल_न्यूज #बारां_समाचार #ग्राम_स्वच्छता #राजस्थान_न्यूज #सार्वजनिक_स्वच्छता #eNewsBharat #CleanVillageCampaign

तिसाया पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत नाला सफाई शुरू | eNews Bharat