Categories लोड हो रही हैं...

तिजारा विधायक बयान पर सेन समाज ने जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

तिजारा विधायक के कथित अपमानजनक बयान के विरोध में टोडारायसिंह में सेन समाज ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

उमाशंकर शर्मा5 May 2026
तिजारा विधायक बयान पर सेन समाज ने जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

कस्बे के उपखंड कार्यालय में बुधवार को नाई (सैन) समाज के लोगों ने तिजारा विधायक महंत बालकनाथ के कथित अपमानजनक बयान के विरोध में उपखंड अधिकारी अंकित चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि विधायक द्वारा एक सार्वजनिक स्थल पर एक अधिकारी (जेईएन) से बातचीत के दौरान “तू जेईएन है या नाई (सैन)” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि यह बयान केवल सेन समाज ही नहीं, बल्कि मेहनतकश और स्वाभिमानी वर्ग का भी अपमान है। इस प्रकार की भाषा सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाती है और संविधान में दिए गए समानता व सम्मान के अधिकार के खिलाफ है।

समाज के लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को मर्यादित भाषा का उपयोग करना चाहिए और इस प्रकार के बयान समाज में गलत संदेश देते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान रामलाल सेन, रूपचंद सेन, नारायण लाल सेन, दशरथ लाल सेन, दिनेश सेन, चौथमल सेन, किशनलाल सेन, शंभू प्रकाश सेन, बबलू सेन, दीपक सेन, राजेंद्र कुमार सेन, शंकर लाल सेन, सांवरिया सेन, नोरतमल, जगदीश सेन, घासी लाल सेन, सुरेश सेन सहित कई लोग मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#trending #सेनसमाज #तिजाराविधायक #महंतबालकनाथ #विरोध #ज्ञापन #राजस्थान #सामाजिकमुद्दा #Politics #BreakingNews