Categories लोड हो रही हैं...

थरोल विद्यालय में पंच गौरव बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

अकलेरा क्षेत्र के थरोल विद्यालय में पंच गौरव बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक गोविंद रानीपुरिया ने किया, खिलाड़ियों को खेल से शारीरिक और मानसिक विकास का संदेश दिया।

भगवान सिंह अकलेरा14 March 2026
थरोल विद्यालय में पंच गौरव बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

पंच गौरव बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोविंद रानीपुरिया ने शुक्रवार को पंच गौरव बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता अकलेरा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थरोल में आयोजित की गई।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक गोविंद रानीपुरिया का विद्यालय के शिक्षकों और सीबीईओ (CBEO) द्वारा फूलमाला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रानीपुरिया ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। खेलों के माध्यम से निर्णय लेने की क्षमता, सहयोग की भावना और मित्रता का भाव विकसित होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों में सक्रिय भागीदारी करने और अपने जीवन में अनुशासन तथा टीम भावना को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता दिनेश मंगल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामसिंह मीना, शंकरलाल मीना (प्रशासक प्रतिनिधि), श्याम पारेता, CBEO मुखराम चंदेलिया, ACBEO रामलाल मीना, पीओ भोजराज मीना, ओमप्रकाश यादव, रंगलाल मीना और खेल प्रभारी रामसिंह गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#AkleraNews #BasketballTournament #SportsNews #RajasthanSports #GovindRanipuriya #SchoolSports #LocalNews #Khelkud #eNewsBharat #IndiaNews

थरोल विद्यालय में पंच गौरव बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन | eNews Bharat