Categories लोड हो रही हैं...

थांवला में शीतला सप्तमी पर मंदिरों में महिलाओं की उमड़ी भीड़

नागौर के थांवला में शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर माता को बासी भोजन का भोग लगाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

चंद्रशेखर शर्मा11 March 2026
थांवला में शीतला सप्तमी पर मंदिरों में महिलाओं की उमड़ी भीड़

थांवला में शीतला सप्तमी पर मैया को बासी भोजन का भोग, मंदिरों में महिलाओं की भीड़

थांवला कस्बे में बुधवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे के श्री चामुंडा माताजी मंदिर, शीतला माताजी मंदिर, कालकी माताजी मंदिर और बंख्या रानी मंदिर में मध्य रात्रि से ही महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।

ग्रामीण परिवेश में सज-धज कर महिलाओं ने सुबह पूजा-अर्चना कर माता को बासी भोजन का भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने खिचड़ा, घाट, चावल, छाछ, राबड़ी, शकरपारा, मीठा खाजा और हलवे का प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

परंपरा के अनुसार शीतला सप्तमी पर माता को ठंडे भोजन का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इसके लिए महिलाओं ने एक दिन पहले ही रात में घरों में विभिन्न प्रकार के प्रसाद तैयार किए थे। कई महिलाएं और बालिकाएं रात 12 बजे के बाद से ही मंदिरों में पहुंचकर लंबी कतारों में खड़ी होकर पूजा-अर्चना करती रहीं। यह सिलसिला सुबह देर तक जारी रहा।

समाजसेवी शकुंतला और उर्मिला सारस्वत ने बताया कि इस दिन घर में ताजा भोजन बनाने के लिए चूल्हा जलाना वर्जित माना जाता है। माता शीतला को ठंडा भोजन अर्पित करने की परंपरा है, जिससे चेचक (स्मॉलपॉक्स) जैसी बीमारियों से बचाव और शीतलता मिलने की मान्यता है।

उन्होंने बताया कि इन नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार का भोग अर्पित किया जाता है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Thanwla #NagaurNews #SheetlaSaptami #SheetlaMata #RajasthanCulture #ReligiousNews #TempleNews #RajasthanNews #eNewsBharat #LocalNews