Categories लोड हो रही हैं...

थांवला का 18 वर्षीय छात्र नितेश जांगिड़ सीकर से लापता

नागौर के थांवला निवासी 18 वर्षीय छात्र नितेश जांगिड़ सीकर स्थित हॉस्टल से बिना बताए निकलने के बाद लापता हो गया, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज।

चंद्रशेखर शर्मा11 March 2026
थांवला का 18 वर्षीय छात्र नितेश जांगिड़ सीकर से लापता

थांवला का 18 वर्षीय नितेश जांगिड़ अज्ञात परिस्थितियों में हुआ लापता

थांवला निवासी 18 वर्षीय नितेश जांगिड़ के अज्ञात परिस्थितियों में लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नितेश रविवार 8 मार्च को सुबह करीब 8 बजे अपने गांव थांवला से सीकर स्थित कॉलेज में पढ़ाई के लिए बस से रवाना हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे वह सकुशल हॉस्टल पहुंचा और परिजनों को फोन कर इसकी सूचना भी दी।

बताया जा रहा है कि शाम करीब 6:42 बजे नितेश हॉस्टल से खाना खाकर बिना किसी को बताए बाहर निकल गया। हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज में वह कुछ दूरी तक पैदल जाते हुए और फिर एक ऑटो में बैठकर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

नितेश के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोग तुरंत थांवला से सीकर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों ने सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नितेश के चाचा सागर जांगिड़ ने बताया कि नितेश पीसीपी कोचिंग, सीकर में अध्ययन कर रहा है।

जब वह हॉस्टल से निकला था उस समय उसने सफेद फुल बाजू टी-शर्ट और सफेद पट्टी वाला काला पायजामा पहन रखा था। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच और रंग गेहुआ बताया जा रहा है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस युवक के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें —
8107013974, 8890392856, 8890313615


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NagaurNews #Thanwla #SikarNews #MissingStudent #NiteshJangid #RajasthanNews #BreakingNews #LocalNews #eNewsBharat #IndiaNews