जैन तेरापंथ सभा बोरावड़ की नई कार्यकारिणी ने समारोहपूर्वक की शपथ
बोथरा बास स्थित तेरापंथ सभा भवन बोरावड़ में जैन तेरापंथ सभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष नेमीचंद गेलड़ा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रिखबचंद भंडारी एवं उनकी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मीडिया प्रभारी कैलाश गेलड़ा ने बताया कि शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष रिखबचंद भंडारी ने सभी पदाधिकारियों को संघ एवं संघपति के प्रति निष्ठावान रहने तथा नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया। उन्होंने समाज हित में एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संरक्षक के रूप में दिलीप कोटेचा एवं महावीर सुराना को मनोनीत किया गया। वहीं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रिखबचंद भंडारी को सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में मंत्री पद पर नेमीचंद करणावट, कोषाध्यक्ष पद पर पुखराज दुगड़, उपाध्यक्ष पद पर रायचंद बोथरा एवं अशोक लुणीया, सहमंत्री पद पर विकास चोरड़िया एवं सुनील मेहता, संगठन मंत्री के रूप में विनोद कोटेचा, प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में माणकचंद गेलड़ा तथा मीडिया प्रभारी के रूप में कैलाश गेलड़ा को दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




