ग्राम पाडलिया में नवयुवक मंडल एवं ग्रामीणों के जनसहयोग से नव निर्मित वीर तेजाजी महाराज के चबूतरे पर 3 मई को आयोजित होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भटवाड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पोस्टर का विमोचन मंदिर पुजारी ललित शर्मा ने गणेश जी महाराज के चरणों में पोस्टर रखकर किया।
इस अवसर पर नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गणेश जी के दर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए क्षेत्रवासियों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में नवयुवक मंडल से जुड़े घासी लाल राठौर, जगदीश पांचाल राठौर, रामकिशन गुर्जर, गोलू गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




