Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में शिक्षक संगठन का खंड स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सफल आयोजन

बूंदी में शिक्षक संगठन का एक दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ, जिसमें संगठन संरचना, अनुशासन और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

रवि गौतम10 April 2026
बूंदी में शिक्षक संगठन का खंड स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सफल आयोजन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड बूंदी ग्रामीण एवं नगर द्वारा प्रदेश योजना के तहत एक दिवसीय खंड स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन बघेरवाल जैन छात्रावास में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष मनोज जैन एवं मूल शंकर शर्मा ने की।

कार्यक्रम के पर्यवेक्षक एवं जिला अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की संरचना में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का नाम अब वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 से बदलकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) कर दिया गया है। साथ ही संगठनात्मक ढांचे में उप शाखा को “खंड” नाम दिया गया है।

मुख्य वक्ता एवं संभाग मीडिया प्रभारी सुरेश बैरागी ने अपने संबोधन में संगठनात्मक भावना को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ता अनुशासन, कार्यप्रणाली एवं समय प्रबंधन के महत्व को बताया।

खंड अध्यक्ष मनोज जैन ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए कहा कि संगठन उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगामी सदस्यता अभियान में संकुल स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का समापन बूंदी ग्रामीण मंत्री भगवान सहाय शर्मा द्वारा कल्याण मंत्र के साथ किया गया, जबकि संचालन नगर मंत्री मनोज शर्मा ने किया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में महिला मंत्री निधि नामा, इंदु शर्मा, अरुणा चतुर्वेदी, पूजा कंवर, कविता पाठक, लीना सोनी सहित हनुमान उपाध्याय, ओम प्रकाश राठौर, रवि गौतम, कैलाश पालीवाल, राकेश व्यास, सुरेश चौधरी, हरिशंकर चित्तौड़ा, हेमराज ओड, महावीर सोनी, दीपक जैन, रामराज बराला, वैभव शर्मा, राजेश कछावा, कमल गौतम, रामप्रताप सिंह, राजेश शर्मा, चंद्रप्रकाश नामा, सुरेश शर्मा, टीकम सैनी, गजानंद कहार, पार्थ जोशी, कपिल विजयवर्गीय, दिवाकर जोशी, योगेश मीणा, विवेक शर्मा, जगदीश टेकवानी, हरिराम चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #TeachersTraining #RajasthanNews #EducationNews #TrainingCamp #TeacherUnion #AcademicEvent #LocalNews #eNewsBharat