Categories लोड हो रही हैं...

शिक्षक संघ का अवकाश कटौती विरोध में प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा

शिक्षक संघ ने अवकाश कटौती और स्कूल समय परिवर्तन के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, साथ ही रिक्त पद भरने और पदोन्नति की मांग उठाई।

लोकेश शर्मा10 April 2026
शिक्षक संघ का अवकाश कटौती विरोध में प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा

राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

संगठन द्वारा यह विरोध शिक्षा विभाग के उस निर्णय के खिलाफ किया गया, जिसमें छात्रों के ग्रीष्म अवकाश और संस्था प्रधानों के अधिकृत अवकाश में कटौती की गई है तथा नए शैक्षणिक सत्र में 1 जुलाई के बजाय 21 जून से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश सभा अध्यक्ष रामप्रताप मीणा ने बताया कि 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत और छुट्टियों में कटौती से शिक्षकों में भारी रोष है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में सरकारी विद्यालयों में वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता एवं प्राचार्य के रिक्त पदों को भरना, शिक्षकों की पदोन्नति करना तथा जर्जर स्कूल भवनों का सुधार शामिल है। बताया गया कि चार वर्ष पूर्व क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक एवं महात्मा गांधी विद्यालयों में आज तक कई पद रिक्त हैं, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

प्रांतीय महामंत्री गोपाल लाल मीणा ने बताया कि संगठन ने शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य नहीं करवाने, पारदर्शी तबादला नीति लागू करने, स्थानांतरण पर लगी रोक हटाने, तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गों के तबादले शुरू करने और 6 वर्षों से लंबित पदोन्नतियां करने की मांग भी उठाई है।

इसके अलावा विद्यालयों में रिक्त पद शीघ्र भरने, जर्जर भवनों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट देने, पीएम पोषण योजना एवं कुक-कम-हेल्पर की राशि का शीघ्र भुगतान करने और वर्ष 2011 में नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार से कानून बनाने की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो 17 मई को राजधानी जयपुर में प्रदेशव्यापी बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश, जिला एवं उपशाखा स्तर के अनेक पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TeacherProtest #RajasthanNews #EducationNews #HolidayCut #TeacherUnion #GovernmentSchools #TransferPolicy #JaipurProtest #eNewsBharat