Categories लोड हो रही हैं...

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में 7 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि आखिरी स्थान का फैसला पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच से होगा

Aastha18 February 2026
टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय

सुपर-8 की 7 टीमें तय, आखिरी टिकट का फैसला आज

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। अब आठवीं और आखिरी टीम का फैसला आज पाकिस्तान और नामीबिया के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

ग्रुप-ए से टीम इंडिया 6 पॉइंट्स के साथ पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। दोपहर 3 बजे से पाकिस्तान और नामीबिया का मैच खेला जाएगा।

  • अगर पाकिस्तान जीतता है तो वह सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा।

  • अगर नामीबिया जीत जाता है तो 4 पॉइंट्स वाली अमेरिका क्वालिफाई कर जाएगी।

ग्रुप-1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे

टीम इंडिया सुपर-8 के ग्रुप-1 में रहेगी। यहां उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा। पहले ऑस्ट्रेलिया के क्वालिफाई करने की उम्मीद थी, लेकिन टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। उसकी जगह ग्रुप-बी से जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में जगह बनाई।

21 फरवरी से शुरू होगा सुपर-8 राउंड

7 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट में 20 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे। 21 फरवरी से सुपर-8 स्टेज की शुरुआत होगी।

पहले दिन न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान या अमेरिका की टीम खेलेगी। ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं।

भारत का सुपर-8 शेड्यूल

सुपर-8 स्टेज में 22 और 26 फरवरी तथा 1 मार्च को दो-दो मैच खेले जाएंगे। बाकी दिनों में एक-एक मुकाबला होगा।

  • 22 फरवरी – भारत बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)

  • 26 फरवरी – भारत बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)

  • 1 मार्च – भारत बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता)

सुपर-8 में कुल 12 मुकाबले

सुपर-8 में 4-4 टीमों के दो ग्रुप होंगे। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से मुकाबला खेलेगी। यानी एक ग्रुप में 6 मैच और कुल मिलाकर 12 मैच होंगे।

दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

  • 4 मार्च – पहला सेमीफाइनल

  • 5 मार्च – दूसरा सेमीफाइनल (वानखेड़े स्टेडियम)

  • 8 मार्च – फाइनल मुकाबला

अगर पाकिस्तान नॉकआउट में पहुंचता है तो उसके सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।

ग्रुप स्टेज से बाहर हुई 10 टीमें

टूर्नामेंट में 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप-ए से भारत क्वालिफाई, ग्रुप-बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे, ग्रुप-सी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज, ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, UAE और कनाडा ग्रुप स्टेज से बाहर हो गईं।

भारत ने ग्रुप स्टेज में दिखाया दम

टीम इंडिया ने लगातार 3 मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

  • अमेरिका को 29 रन से हराया

  • नामीबिया को 93 रन से हराया

  • पाकिस्तान को 61 रन से हराया

कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और ईशान किशन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें

देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।