शहर के बरकत का जाव क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता नसरीन (पत्नी डॉ. इदरीश नूरी) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया और पति पर हत्या का आरोप लगाया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ससुराल पक्ष ने मायके वालों को बताया कि नसरीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिजन मृतका को फंदे से उतारकर बिस्तर पर लिटाए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
मृतका के चाचा मोहम्मद इरफान ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि विवाह के बाद से नसरीन को प्रताड़ित किया जाता था और मायके नहीं भेजा जाता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा संभव होगा।
सीओ विक्की नागपाल और सीआई जगदीश मीणा सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




