श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ स्थित उप जिला चिकित्सालय का जिला कलेक्टर डॉक्टर अमित यादव ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में स्थित ऑपरेशन थिएटर का विस्तार से जायजा लिया।
कलेक्टर ने अस्पताल में चल रही लैब जांचों की प्रक्रिया की जानकारी भी ली और व्यवस्थाओं को परखा। अस्पताल की कार्यप्रणाली और सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जाने की संभावना जताई गई।
इसी दौरान संयुक्त जनता मोर्चा के संयोजक ओम राजपुरोहित ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर 10 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीनानाथ बब्बल, उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीना, बीसीएमओ डॉक्टर मनोज अग्रवाल, उप जिला चिकित्सालय प्रभारी नीरज सुखीजा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




