Categories लोड हो रही हैं...

बिजली वोल्टेज समस्या पर ग्रामीणों ने किया कार्यालय घेराव

सूनगर गांव में लंबे समय से वोल्टेज समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव कर जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

लोकेश शर्मा2 June 2026
बिजली वोल्टेज समस्या पर ग्रामीणों ने किया कार्यालय घेराव

उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूनगर में लंबे समय से बनी हुई बिजली वोल्टेज समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता सूरज हरसल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि सूनगर गांव के वार्ड नंबर 10 में कई दिनों से बिजली वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरणों के संचालन में परेशानी हो रही है और आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की उदासीनता से परेशान होकर ग्रामीणों को प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द वोल्टेज समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में तवंर सिंह, कजोड़ सिंह, महावीर मेघवाल, हिम्मत सिंह, मेघराज मीणा, धनराज मीणा, अशोक सिंह, धन्नालाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Keshoraipatan #Sungar #VoltageProblem #ElectricityIssue #RuralProtest #SurajHarsal #PowerSupply #RajasthanNews #LocalNews #PublicIssue #VillageNews #ElectricityDepartment #BreakingNews #eNewsBharat #JanSamasya