Categories लोड हो रही हैं...

सूनगर पंचायत समस्याओं को लेकर ग्रामीण कलेक्टर से मिले

केशोरायपाटन के सूनगर पंचायत ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की, समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला।

लोकेश शर्मा29 April 2026
सूनगर पंचायत समस्याओं को लेकर ग्रामीण कलेक्टर से मिले

केशोरायपाटन उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूनगर के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता सूरज हरसल के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग उठाई।

ग्रामीणों ने बताया कि निमोटा से केशवनगर, लाखेरी खुर्द से माधोराजपुरा और सूनगर से बावन माता जी मंदिर तक डामर सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है। हाल ही में उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

कलेक्टर से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने समस्याओं को विस्तार से बताया, जिस पर कलेक्टर ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अनिल हरसल, दौलतराम मालव, योगेश मीणा, मनोज शर्मा, भीमराज मालव, सुरेन्द्र शर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanNews #Keshoraypatan #Sunagar #RoadIssue #VillageProblems #CollectorMeeting #Development #LocalNews #PublicDemand #eNewsBharat