Categories लोड हो रही हैं...

शुगर मिल संचालन मांग पर किसानों की जागृति यात्रा शुरू

केशोरायपाटन में शुगर मिल संचालन की मांग को लेकर किसानों ने जागृति यात्रा शुरू की, एक महीने बाद 100 गांवों की संयुक्त चोपाल में बड़ा निर्णय होगा।

लोकेश शर्मा5 May 2026
शुगर मिल संचालन मांग पर किसानों की जागृति यात्रा शुरू

बजट घोषणा के अनुसार शुगर मिल के संचालन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग को लेकर किसानों ने लामबंद होना शुरू कर दिया है। केशोरायपाटन शुगर मिल संयुक्त किसान समन्वय के प्रतिनिधि नवीन श्रृंगी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा के बावजूद अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी है।

इसी के तहत क्षेत्र में किसान जागृति यात्रा की शुरुआत खेड़ा माता मंदिर, भवानीपुरा से की गई। युवा किसान नेता गिर्राज गौतम के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा एक महीने तक विभिन्न गांवों में पहुंचेगी, जहां किसानों के साथ चोपाल आयोजित कर उन्हें जागरूक किया जाएगा।

यात्रा के पहले दिन भवानीपुर, विजयनगर और गुड़ली गांवों में चोपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता दशरथ कुमार ने की। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि किसान अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों, अन्यथा पूंजीवादी व्यवस्था उन्हें कमजोर कर देगी।

किसान नेता रामगोपाल मीणा और सूरजमल नागर ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सालभर संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार लोग उनकी अनदेखी करते हैं। ऐसे में किसानों को जागरूक होकर एकजुट होना जरूरी है।

युवा किसान नेता गिर्राज गौतम ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक शुगर मिल की चिमनी से धुआं नहीं उठेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मिल का संचालन क्षेत्र के किसानों और युवाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि एक महीने की यात्रा के बाद 5 जून को आडा गैला बालाजी मंदिर पर 100 गांवों की संयुक्त चोपाल आयोजित की जाएगी। यदि सरकार ने तब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो किसान बड़ा निर्णय लेने के लिए मजबूर होंगे।

इस दौरान किसान नेता चंद्र मालव, भंवर लाल चौधरी, राजेंद्र मीणा, पावन मीणा, तुलसीराम गुर्जर, दिनेश नागर, श्याम खटाना, नंद किशोर मीणा, नरेंद्र योगी, लोकेश गौतम, गुरबेज सिंह, दीनदयाल मालव सहित कई किसानों ने अपने विचार रखे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#किसान #शुगरमिल #किसानआंदोलन #राजस्थान #केशोरायपाटन #JagrutiYatra #FarmersProtest #Trending #IndiaNews #Agriculture