Categories लोड हो रही हैं...

सुदर्शन मीणा ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

बूंदी के सुदर्शन मीणा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोलाफेंक में स्वर्ण पदक जीतकर 12.30 मीटर थ्रो से राजस्थान का नाम रोशन किया।

रवि गौतम21 March 2026
सुदर्शन मीणा ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब 19 से 21 मार्च तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बूंदी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुदर्शन मीणा ने ‘गोलाफेंक’ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन कर दिया।

देशभर के 18 राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन सुदर्शन मीणा ने 12.30 मीटर दूर गोला फेंककर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन तकनीक, संतुलन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंततः स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सुदर्शन मीणा वर्तमान में खेल संकुल में अल्पकालिक पैरा एथलेटिक्स प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनका यह प्रदर्शन उनकी लगातार मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सुदर्शन मीणा ने यह उपलब्धि हासिल कर अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी इस सफलता से जिले और प्रदेश में खुशी की लहर है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SudarshanMeena #ParaAthletics #GoldMedal #BundiNews #RajasthanSports #ShotPut #NationalChampionship #Inspiration #SportsNews #eNewsBharat