Categories लोड हो रही हैं...

सुवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह आयोजित

सुवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाई गई नफीसा बानो ने दीप प्रज्वलन कर सेवा भावना पर जोर दिया

रवि गौतम13 May 2026
सुवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह आयोजित

आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुवासा में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर नर्स की जननी फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्मदिन मनाया गया । एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नफीसा बानो ने नाइटेंगल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नफीसा बानो ने कहा कि हम सबको मिलकर फ्लोरेंस नाइटेगेल के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए । हमारा प्रमुख कर्तव्य आमजन की सेवा करना है । सभी नर्सिंग कर्मी अपनेअपने क्षेत्र में जाकर आम जन की सेवा कर रहे हैं । नाइटेंगल ने अपना पूरा जीवन आमजन की सेवा में ही गुजारा है । उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटेंगल को दीपक वाली महिला के नाम से भी जाना जाता है । सभी नर्सिंग कर्मियों ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा भी कराया । इस दौरान मेल नर्स भोलू लाल ,एएनएम इंदिरा रानी, मोनिका गोस्वामी, मंजू , अंकिता , उर्मिला , संतरा , संतोष , गिरिजा, मनभर , सुनीता , संतोष , जोधराज , प्रमोद सहित चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा । कार्यक्रम के अंत में सभी ने नाईटएंगल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NursesDay #FlorenceNightingale #SuavasaNews #HealthNews #RajasthanNews #ANM #LHV #Trending

सुवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह आयोजित | eNews Bharat