Categories लोड हो रही हैं...

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन हुआ

बोटून्दा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन लीला और भजनों का भावपूर्ण वर्णन हुआ।

उमाशंकर शर्मा26 May 2026
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन हुआ

श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन

उपखंड क्षेत्र के बोटून्दा ग्राम में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर अवनी किशोरी के श्रीमुख से आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

कथा व्यास ने बताया कि राजा परीक्षित ने शुकदेव जी से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के बारे में प्रश्न किया था, जिसके उत्तर में भगवान की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा में पूतना वध, गर्गाचार्य द्वारा नामकरण संस्कार, सकटासुर वध, तृणावर्त उद्धार, माखन चोरी तथा दामोदर लीला सहित अनेक प्रसंगों का सुंदर और भावपूर्ण वर्णन किया गया।

कथा के दौरान यह भी बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के दर्शन करने स्वयं देवता भी पृथ्वी पर आते थे। भगवान शिव ने भी जोगी का वेश धारण कर ब्रज पहुंचकर बाल कृष्ण के दर्शन किए थे।

माखन चोरी लीला और कृष्ण भजनों का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। मधुर संगीत और भक्ति गीतों से पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया। “राधिका गोरी से बिरज की छोरी से मैया करा दे मेरो ब्याह” जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।

कथा में गोवर्धन लीला का भी विस्तार से वर्णन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री गिरिराज जी महाराज को छप्पन भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: eNews Rajasthan Instagram
Facebook: eNews Bharat Facebook
YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube
X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोडारायसिंह #बोटून्दा #श्रीमद्भागवतकथा #भगवानश्रीकृष्ण #बाललीलाएं #गोवर्धनलीला #पुरुषोत्तममास #कृष्णभक्ति #धार्मिकसमाचार #eNewsBharat